बहरागोड़ा। कांठालिया स्थित मां काली मंदिर में आयोजित दो दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के आज पहले दिन सोमवार को बामडोल स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ लगभग 10 किलोमीटर की लंबी पैदल भव्य कलश यात्रा निकालकर इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र मां काली के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया; इसके उपरांत मंदिर परिसर में कलश स्थापना की गई और काशी से पधारे विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चंडी पाठ, महायज्ञ, महाआरती और मनमोहक भक्ति संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार एवं पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं महोत्सव के दूसरे दिन यानी मंगलवार को महागणपति पूजा, देवी पूजन और चंडी महायज्ञ का विशेष आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद महायज्ञ की पूर्णाहुति, भव्य महाआरती और मां काली के अलौकिक दर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा और अंत में विशाल भंडारे के रूप में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।













Leave a Reply