JHAHIN/2014/58773

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर भव्य समारोह एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Spread the love

जमशेदपुर। भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर दिव्य पटेल संघ, सेंट्रल कमेटी द्वारा रविवार को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो, राज्य सभा सांसद सह झारखंड प्रदेश जेडीयू अध्यक्ष खीरू महतो, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, रामाश्रय प्रसाद, हरेलाल महतो, शिवपूजन मेहता, प्रो. ए पी सिंह पधारे थे।

समारोह में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनके राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया । इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजीव रंजन द्वारा किया गया |

आयोजन को सफल बनाने में संघ के संरक्षक धर्मेन्द्र प्रसाद, अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार एवं अविनाश कुमार, महासचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, सचिव राजीव, सुमेश कुमार (पिंटू), कौशलेंद्र कुमार, नितेश कुमार एवं दीपक कुमार राय सहित कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य ने सक्रिय भूमिका निभाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!