रांची। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार, 3 नवंबर को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। यह झारखंड में CJI बनने के बाद उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा। दौरे के दौरान वे देवघर में जन-कल्याण से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम को रांची हाईकोर्ट में न्याय व्यवस्था को हाईटेक बनाने की बड़ी पहल का उद्घाटन करेंगे।सबसे पहले CJI बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर पहुंचेंगे। यहां झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।इस शिविर में सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मौके पर ही सहायता वितरित की जाएगी। विधिक सहायता से वंचित लोगों को न्याय से जोड़ने पर जोर रहेगा।यहीं से वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पलामू और रांची में स्थापित दो नए लीगल एड क्लीनिक का भी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एस. चंद्रशेखर और झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे।देवघर के बाद CJI सीधे रांची पहुंचेंगे, जहां झारखंड हाईकोर्ट परिसर में बने नए अत्याधुनिक डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यह सेंटर राज्य की पूरी न्यायिक व्यवस्था का डिजिटल बैकबोन बनेगा। इससे केस रिकॉर्ड, ई-फाइलिंग और वर्चुअल सुनवाई का डेटा सुरक्षित और तेज गति से मैनेज होगा।इसी मंच से हाईकोर्ट की 6 नई ई-सेवाएं लॉन्च होंगी। ई-फाइलिंग का नया पोर्टल, केस स्टेटस के लिए AI आधारित हेल्पडेस्क, वकीलों के लिए ऑनलाइन सर्टिफाइड कॉपी सिस्टम, जिला कोर्ट के फैसलों का डिजिटल अनुवाद (हिन्दी/अंग्रेजी), वर्चुअल कोर्ट फीस पेमेंट और कैदियों के लिए e-मुलाकात अपॉइंटमेंट सिस्टम शामिल हैं। CJI के दौरे को लेकर रांची जिला प्रशासन और हाईकोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा और तैयारियों की गहन समीक्षा की।
2 नवंबर को झारखंड आएंगे भारत के मुख्य न्यायाधीश : झारखंड हाईकोर्ट के नए अत्याधुनिक डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन













Leave a Reply