जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के 93 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को दो पालियों में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 आयोजित की गई। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई न
थी।
उपायुक्त राजीव रंजन ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन एवं अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केन्द्रों पर प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा जांच, परीक्षा कक्षों में व्यवस्था तथा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा संचालन से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
परीक्षा की प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08) तथा द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 05) के अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा संधारण के लिए दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी । परीक्षा समाप्ति उपरांत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं प्रमुख मार्गों पर भी यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक व्यवस्था की गई थी, ताकि परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी नहीं हो।












Leave a Reply