JHAHIN/2014/58773

जय हो टीम के नेपाल यात्रा से सकुशल लौटने पर टाटा नगर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन के यादगार अनुभवों के साथ संपन्न हुई नेपाल यात्रा

जमशेदपुर। फौजी एंड फ्रेंड्स की टीम ‘जय हो’ की 21 सदस्यीय टीम 23 अक्टूबर की शाम टाटा-जयनगर एक्सप्रेस से नेपाल यात्रा के लिए रवाना हुई थी। लगभग दस दिनों की इस यादगार यात्रा के दौरान टीम ने नेपाल के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया और 1 नवंबर को जयनगर-टाटा एक्सप्रेस से सकुशल जमशेदपुर वापस लौटी। आज पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के जिला महामंत्री सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में वेटरन दिनेश कुमार सिंह अशोक श्रीवास्तव सतनाम सिंह महेश कुमार ने टीम के नेतृत्वकर्ता एवं वरिष्ठ सदस्य हरेन्दू शर्मा कमल शुक्ला सच्चीकान्त मिश्रा पारस नाथ राय जय प्रकाश नारायण पाठक प्रमोद कुमार शीतल साहू आदि को माला पहनाकर स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान जनकपुर में विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन के साथ जनक महल एवं राम-सीता विवाह मंडप का भ्रमण किया। वहीं काठमांडू में विश्वप्रसिद्ध बाबा पशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर एवं शक्तिपीठ माता गुह्येश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त चंद्रागिरि हिल से मनोरम प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया गया। पोखरा में सारंगकोट सनराइज प्वाइंट से सूर्योदय का अद्भुत नजारा देखने के साथ माता विंध्यवासिनी एवं ताल बाराही माता के दर्शन किए गए। वहीं चितवन में जंगल सफारी और स्थानीय थारू समुदाय के पारंपरिक लोकनृत्य कार्यक्रम ने यात्रा को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!