टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस अब नए नंबर से चलेगी, जनवरी 2027 से लागू होगा बदलाव
जमशेदपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के परिचालन से संबंधित व्यवस्था में बदलाव करते हुए आठ ट्रेनों के नंबर और उनकी श्रेणी में संशोधन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत चार जोड़ी ट्रेनों के पुराने नंबर बदलकर नए नंबर जारी किए गए हैं। यह बदलाव जनवरी 2027 से अलग-अलग तिथियों में लागू होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत टाटानगर से चलने वाली टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस भी इस बदलाव में शामिल है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कोलकाता-अगरतला गरीब रथ एक्सप्रेस का नंबर 12501 बदलकर 15679 किया जाएगा। यह बदलाव 3 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा। वहीं, अगरतला-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस का नंबर 12502 बदलकर 15680 कर दिया जाएगा। यह बदलाव 6 जनवरी 2027 से लागू होगा।
इसी तरह टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस का नंबर 28181 बदलकर 18633 किया जाएगा। यह नया नंबर 2 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा। जबकि कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस का नंबर 28182 बदलकर 18634 कर दिया जाएगा। इस ट्रेन का नया नंबर 1 जनवरी 2027 से लागू होगा। इससे टाटानगर से बिहार जाने वाले यात्रियों को ट्रेन की नई नंबर व्यवस्था का ध्यान रखना होगा।
इसके अलावा एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस का नंबर 22643 बदलकर 16359 किया जाएगा। यह बदलाव 7 जनवरी 2027 से लागू होगा। वहीं, पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का नंबर 22644 बदलकर 16360 कर दिया जाएगा। इसका नया नंबर 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा।
हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का नंबर भी बदला गया है। अब ट्रेन नंबर 22387 की जगह 13387 होगा। यह बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होगा। इसी प्रकार धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का नंबर 22388 बदलकर 13388 कर दिया जाएगा। इसका नया नंबर भी 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा।
चार जोड़ी ट्रेनों की श्रेणी भी बदली
रेलवे ने इन चारों जोड़ी ट्रेनों की श्रेणी में भी बदलाव किया है। अब कोलकाता-अगरतला गरीब रथ, टाटानगर-कटिहार, एर्नाकुलम-पटना और हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस सहित इनकी वापसी वाली ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी से हटाकर नॉन-सुपरफास्ट श्रेणी में रखा जाएगा।
रेलवे के इस निर्णय के बाद यात्रियों को जनवरी 2027 से टिकट बुकिंग, आरक्षण और ट्रेन की जानकारी प्राप्त करते समय नए ट्रेन नंबरों का ध्यान रखना होगा।












Leave a Reply