JHAHIN/2014/58773

साकची बाजार स्थित शिव मंदिर में हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

Spread the love

जमशेदपुर। साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में जन सेवा कार्य के तहत रविवार को स्व. विनोद कुमार अग्रवाल की पांचवी पुण्यतिथि पर मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद भोजन (सुजी का हलवा, पुड़ी, पुलाव और आलु-चना की सब्जी) का वितरण किया गया। प्रसाद राह चलते लगभग 2,000 (दो हजार) से अधिक लोगों ने ग्रहण किया। इसका आयोजन शिव मंदिर कमिटी के लालचंद एंव बबलु अग्रवाल परिवार द्धारा अपने पिता (स्व. विनोद कुमार अग्रवाल) की याद में किया गया। इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से केसर छावछरिया, राखी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, यश अग्रवाल, अमन अग्रवाल आदि का योगदान रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाज के गणमान्य क्रमशः ओम प्रकाश रिंगसिया, गिरधारी लाल खेमका, सुभाष शाह, नरेश अग्रवाल, कमलेश चौधरी, उमेश शाह, मानव केडिया, विजय आनंद मूनका, बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, गगन रूस्तोगी, ललित डांगा, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, पंकज छावछरिया, पुनित कांवटिया, हर्ष बकरेवाल, विनोद शर्मा, कैलाश छावछरिया, मोहित मूनका, प्रमोद खन्ना, कमल किशोर अग्रवाल, पप्पू बंसल, नरेश सिंघानिया, राजेश नरेड़ी आदि शामिल होकर अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!