JHAHIN/2014/58773

पलामू में मानवता शर्मसार: टोटो पर जा रही नाबालिग से गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पलामू। जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टोटो (ई-रिक्शा) पर सफर कर रही एक नाबालिग लड़की को अकेली पाकर तीन युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कैसे हुई वारदात

पीड़िता के अनुसार, 31 अक्टूबर को वह लकड़ाही गांव से टोटो पर सवार होकर हुसैनाबाद जा रही थी। टोटो में पहले से 3 युवक सवार थे। रास्ते में सुनसान जगह देखकर तीनों ने छेड़छाड़ शुरू की और फिर जबरदस्ती कर गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।31 अक्टूबर को ही पीड़िता ने उंटारी रोड थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मामला पॉक्सो एक्ट और गैंगरेप से जुड़ा होने के कारण विश्रामपुर सब-डिवीजन के एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस (मोबाइल लोकेशन) और पीड़िता के बयानों के आधार पर 24 घंटे के अंदर तीनों संदिग्धों की पहचान कर हिरासत में लिया गया।पुलिस के अनुसार पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आज रविवार, 1 नवंबर को तीनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुबोध दीक्षित, मुकेश दीक्षित और अभय दीक्षित के रूप हुई।तीनों भदुमा गांव, उंटारी रोड थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया टोटो और 3 मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!