JHAHIN/2014/58773

भाषा आंदोलन के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

झाड़ग्राम। लगातार बारिश के बावजूद भाषा आंदोलन में जान गंवाने वाले राजेश सरकार और तपस बर्मन की स्मृति में झाड़ग्राम के मानिकपाड़ा में पश्चिम बंगाल बांग्ला भाषा दिवस मनाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी ) की मानिकपाड़ा नगर इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दोनों दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में एबीवीपी के विभाग संयोजक बापी दास सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बापी दास ने कहा कि 20 सितंबर उनके लिए विशेष महत्व रखता है और राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को इस दिन के महत्व को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में उत्तर दिनाजपुर जिले के दाड़ीभीट हाईस्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े विवाद के दौरान राजेश और तपस की गोली लगने से मौत हुई थी। एबीवीपी का आरोप है कि दोनों छात्र बांग्ला भाषा के शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। बापी दास ने कहा कि दोनों छात्रों की स्मृति को सम्मान देने के उद्देश्य से झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और घाटाल के विभिन्न कॉलेजों तथा नगर इकाइयों की ओर से पश्चिम बंगाल बांग्ला भाषा दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश भी कार्यकर्ताओं के उत्साह को नहीं रोक सकी और कार्यक्रम के माध्यम से दोनों छात्रों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *