जमशेदपुर। ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का बहुप्रतीक्षित जिला अध्यक्ष का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर ब्राह्मण समाज के युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और वरिष्ठ सदस्यों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी थी। लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए इस चुनाव में कुल 5166 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 222 मत अवैध घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद के लिए मैदान में चार प्रत्याशी थे। मतगणना के बाद श्याम जी तिवारी ने सर्वाधिक 2214 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं अभय पांडेय को 1668 मत, दिवाकर पांडेय को 882 मत तथा पवन उपाध्याय को 180 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी प्रत्याशियों ने परिणाम को सहर्ष स्वीकार किया।
चुनाव परिणाम के बाद संघ की नई कार्यकारिणी में जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। श्याम जी तिवारी को अध्यक्ष, अभय पांडेय को महामंत्री, दिवाकर पांडेय को उपाध्यक्ष तथा पवन उपाध्याय को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई टीम के गठन के साथ ही समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अभिभावक मंडली की भूमिका रही महत्वपूर्ण
चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाए रखने में समाज की अभिभावक मंडली की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। चुनावी माहौल को खुशनुमा बनाए रखने और सभी प्रत्याशियों के बीच आपसी भाईचारा बनाए रखने में कमल किशोर, अधिवक्ता अनिल तिवारी, आनंद बिहारी दुबे, नकुल तिवारी, मुन्ना चौबे, दशरथ चौबे, अरुण पांडे, विष्णु भगवान पाठक, दिलीप ओझा, श्रीनिवास तिवारी, डी.के. मिश्रा, रामनाथ दुबे, सुधांशु ओझा, रघुनाथ पांडे, विमलेश उपाध्याय, हरेंद्र मिश्रा, अशोक पांडेय, वेदप्रकाश उपाध्याय, ओमप्रकाश उपाध्याय, विजय खान, सौरभ विष्णु एवं रामकृष्ण उपाध्याय सहित अन्य लोगों की भूमिका सराहनीय रही।













Leave a Reply