JHAHIN/2014/58773

दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, पूर्व विधायक अरविंद सिंह रहे मुख्य अतिथि

Spread the love

गम्हरिया। गम्हरिया के टीचर ट्रेनिंग मोड़ स्थित जन कल्याण दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अरविंद सिंह शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

​कार्यक्रम के दौरान पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक सचिन कुमार ने बताया कि जन कल्याण दुर्गा पूजा समिति द्वारा वर्ष 1981 से लगातार भव्य और आकर्षक तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी परंपरा को कायम रखते हुए पंडाल निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया है।

​भूमि पूजन के इस अवसर पर पूजा समिति के तमाम पदाधिकारी, सदस्य तथा स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सुगम व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *