JHAHIN/2014/58773

डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट सेल ने किया विशेष सत्र का आयोजन

Spread the love

जमशेदपुर। डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा के प्लेसमेंट सेल द्वारा बी.एड. बैच 2024–26 के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को एक विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। कॉलेज की मेंटर डॉ. जूही समर्पिता ने कहा कि मार्गदर्शन सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालयों में शिक्षक के रूप में चयन के लिए आवश्यक योग्यताओं, कौशलों तथा पेशेवर अपेक्षाओं से परिचित कराना था।

सत्र की मुख्य वक्ता अलका अरविंद, पूर्व प्राचार्या, वैली व्यू स्कूल ने कहा कि एक शिक्षक के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है। प्रभावी संप्रेषण कौशल, कक्षा प्रबंधन, प्रस्तुतीकरण क्षमता, आत्मविश्वास, सकारात्मक दृष्टिकोण, व्यावसायिक व्यवहार तथा विद्यार्थियों के साथ प्रभावी संवाद जैसे गुण भी एक सफल शिक्षक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने वर्तमान समय में विद्यालयों की बदलती अपेक्षाओं तथा शिक्षक चयन एवं भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अनेक व्यावहारिक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी इंटरव्यू एवं प्लेसमेंट के लिए स्वयं को बेहतर ढंग से तैयार करने, अपने पेशेवर व्यक्तित्व को विकसित करने तथा शिक्षण क्षेत्र में सफल करियर के लिए आवश्यक आत्मविश्वास और व्यावहारिक कौशल विकसित करने के उपयोगी सुझाव दिए।

सत्र के दौरान बी.एड. बैच 2024–26 के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। प्रश्नोत्तर सत्र ने विद्यार्थियों को विद्यालयों की वास्तविक अपेक्षाओं को समझने तथा अपने करियर की दिशा को अधिक स्पष्ट रूप से निर्धारित करने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल तथा उप-प्राचार्या डॉ. पामिला घोष दत्ता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। शिक्षकगण एवं सहायक कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *