JHAHIN/2014/58773

ओल्ड एज होम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 28 बुजुर्गों की हुई स्वास्थ्य जांच

Spread the love

सरायकेला-खरसावां। जिला संयुक्त औषधालय, सरायकेला द्वारा सोमवार को ओल्ड एज होम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. मोनालिशा पंडित दास ने किया।

शिविर के दौरान कुल 28 बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार उन्हें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही बुजुर्गों के ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच भी की गई।

स्वास्थ्य जांच के साथ बुजुर्गों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए योगाभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व एवं इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। शिविर के सफल संचालन में 3 सहियाओं एवं 3 योग प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शिविर में चिकित्सक के रूप में डॉ. मोनालिशा पंडित दास, योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल, सुषमा महतो एवं सुषमा कुमारी तथा सहिया बैजंती होनगा, सावित्री खंडायत एवं सुकुरमुनी हेम्ब्रम उपस्थित रहे।

जिला संयुक्त औषधालय द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनका नियमित स्वास्थ्य जांच, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *