खड़गपुर। आग लगने की आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल की ओर से आरपीएफ जोनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (जेडटीआई), खड़गपुर में साप्ताहिक ‘फायर फाइटिंग एंड फायर सेफ्टी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अग्रिम पंक्ति में तैनात रेलकर्मियों की अग्निशमन क्षमता और आपातकालीन प्रतिक्रिया को मजबूत करना है।
प्रशिक्षण में फील्ड में कार्यरत वाणिज्यिक कर्मचारी, मंडल कार्यालय के रेलकर्मी, आउटसोर्सिंग कर्मचारी तथा दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर के सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण पश्चिम मेदिनीपुर के पश्चिम बंगाल फायर सर्विस के डिविजनल फायर के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान संभावित अग्नि जोखिमों की पहचान, आग से बचाव के प्राथमिक उपाय, विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों का चयन एवं सुरक्षित इस्तेमाल, आग लगने पर शुरुआती कार्रवाई तथा सुरक्षित निकासी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से कर्मचारियों को आपात स्थिति में तेजी से और सुरक्षित तरीके से कार्रवाई करने का अभ्यास कराया गया। खड़गपुर मंडल के अनुसार, यह पहल रेलवे परिसरों में सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने और यात्रियों, रेलकर्मियों तथा रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।















Leave a Reply