JHAHIN/2014/58773

मनिफिट टीओपी चौक के सब्जी दुकानदारों को उजाड़ने पहुंचे लोगों को बंटी सिंह की टीम ने भगाया

Spread the love

जमशेदपुर। मनिफिट टीओपी चौक के समीप वर्षों से दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे सब्जी दुकानदारों को हटाने पहुंचे लोगों का दुकानदारों ने विरोध किया। सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता बंटी सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों के पक्ष में खड़े होकर उन्हें उजाड़ने की कार्रवाई का विरोध किया और दुकानदारों के साथ सड़क जाम कर दिया जिससे बड़े वाहन का आवागमन ठप हो गया शहर अस्तव्यस्त हो गया ।जाम से त्रस्त प्रशासन ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए वार्ता के लिए बुलाया और फिर सड़क जाम हटाने को लेकर कंपनी प्रबंधन के तरफ से सुनील सिंह, बर्मामाइंस थाना प्रभारी, टेल्को थाना प्रभारी, गोविंदपुर थाना प्रभारी तथा दुकानदारों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता में दुकानदारों का पक्ष समाजसेवी सह मजदूर नेता बंटी सिंह और आजसू नेता अप्पू तिवारी कर रहे थे ।फिलहाल दुकानदारों को दो माह की मोहलत देने पर सहमति बनी, ताकि इस दौरान उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर बातचीत की जा सके।बंटी सिंह ने कहा कि दुकानदारों को हटाने से पहले कंपनी को उन्हें व्यवस्थित तरीके से बसाने की व्यवस्था करनी होगी। वर्षों से दुकान लगाकर परिवार चला रहे लोगों को अचानक उजाड़ना उचित नहीं है। कंपनी यदि दुकान हटाना चाहती है तो पहले वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराए।उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से जेमको से मनिफिट मार्ग में दुकान लगाने की अनुमति की बात कही जा रही है, जबकि दुकानदारों की मांग है कि उन्हें डीवीसी के समीप उपयुक्त स्थान पर दुकान लगाने की अनुमति दी जाए। इसी मुद्दे को लेकर कंपनी और दुकानदारों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है।बंटी सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिनों के भीतर पुनः वार्ता की जाएगी। यदि दुकानदारों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया और उन्हें उचित वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई, तो दुकानदारों के हित में आंदोलन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कंपनी गेट जाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *