JHAHIN/2014/58773

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने करीम सिटी कॉलेज के पूर्व छात्र को किया सम्मानित

Spread the love

जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज के पूर्व छात्र रवि राज मुर्मू को उनकी संताली फिल्म ‘आंगेन’ के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गैर-फीचर फिल्म के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। रवि राज मुर्मू ने यह पुरस्कार प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का मान बढ़ाया है।

22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रवि राज मुर्मू को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। समारोह में देशभर के फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, तकनीशियनों और अन्य फिल्मकर्मियों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रवि राज मुर्मू की फिल्म ‘आंगेन’ संताली समाज, संस्कृति और स्थानीय जीवन से जुड़ी कहानी को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कृति है। फिल्म के माध्यम से उन्होंने संताली भाषा और संस्कृति की समृद्ध विरासत को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया है। उनकी इस उपलब्धि ने संताली सिनेमा को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज ने रवि राज मुर्मू को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रवि राज मुर्मू  करीम सिटी कॉलेज के जनसंचार विभाग के छात्र रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *