जमशेदपुर। एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा माई भारत के संयुक्त तत्वावधान में पटना में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। 21–22 सितंबर 2026 को एसएस कॉलेज, पटना में सम्मेलन का आयोजन किया गया। युवाओं में सेवा, स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा, सामाजिक संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। स्वच्छ भारत अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’, जल-जीवन-हरियाली तथा अन्य सामाजिक अभियानों के माध्यम से युवाओं को समाज से जोड़ना आवश्यक है। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो इला कुमार के मार्गदर्शन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय एन एस एस सम्मेलन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। सम्मेलन में बिहार की 30 विश्वविद्यालयों तथा झारखंड की 22 विश्वविद्यालयों से एनएसएस के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस व्यापक सहभागिता के माध्यम से दोनों राज्यों में एनएसएस द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, सामुदायिक एवं युवा-केंद्रित गतिविधियों, उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को साझा किया गया।
इस अवसर पर एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार, एसएस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत, विभाग के निदेशक विकास कुमार तथा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अबु बकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।














Leave a Reply