जमशेदपुर। डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–I एवं लिटरेरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को हिंदी दिवस एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, साहित्यिक अभिरुचि तथा राष्ट्रकवि दिनकर के साहित्य और विचारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल ने कहा कि राष्ट्र कवि दिनकर जनचेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान के अद्वितीय कवि थे। उनकी ओजस्वी रचनाएं आज भी युवाओं के भीतर राष्ट्रभक्ति, शौर्य और आत्म गौरव का संचार करती है।
नीतू महतो ने दिनकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा काव्य-पाठ भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रिया सिंह, पिंकी सोरेन, अर्चना महतो, फूल कुमारी मुर्मू, राजा डोंगरे एवं करीना कुमारी ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को साहित्यिक एवं भावपूर्ण बनाया। कार्यक्रम का संचालन करीना कुमारी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन निशु कुमारी उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर कॉलेज की सचिव प्रिया धर्मराजन,सहसचिव सुधा दिलीप,मेंटर डॉ जूही समर्पिता सहित सभी शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे।














Leave a Reply