JHAHIN/2014/58773

बर्मामाइंस में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में बुधवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राज उर्फ विनय पांडेय (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार राज कैलाश नगर स्थित नंबर 41C ब्लॉक में अंजय कुमार के घर की पहली मंजिल पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार सुबह उसने कमरे में फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *