बहरागोड़ (हिमांशु करण)। बुधवार को पूर्वांचल झामुमो मंडल कमेटी ने वरिष्ठ झामुमो नेता दीपक महापात्र के नेतृत्व में बरसोल थाना के नवपदस्थापित प्रभारी कुमार इन्द्रेश से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने नए थाना प्रभारी को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई। वहीं थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश ने भी जनसहयोग से इलाके में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही, जिस पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करते हुए पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अभिजीत दास, जितेंद्र ओझा, असीम सोम सहित कई अन्य झामुमो कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
जेएमएम मंडल कमेटी ने की नवपदस्थापित बरसोल थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश से शिष्टाचार मुलाकात













Leave a Reply