JHAHIN/2014/58773

केदारनाथ धाम की तर्ज पर बनेगा सुंदरनगर में दुर्गा पूजा पंडाल, भूमि पूजन संपन्न

Spread the love

जमशेदपुर। सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति द्वारा बुधवार को पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। पंडित कृपा शंकर शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया। भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण कार्य का श्रीगणेश हो गया।

समिति के अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सुंदर नगर में केदारनाथ मंदिर के तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण किया जाएगा। 4 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसको लेकर पूरे सुंदरनगर क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक अशोक अग्रवाल, महासचिव दिनेश शाह, भवानी, उद्योगपति अरुण बकरेवाल, अरुण अग्रवाल, भारती देवी, मीना देवी, तारा सिंगारी, वीणा सिंगारी, सुभाष सिंह, पप्पू सिंह, सुनील झा, सुनील पसरिजा, करण साहू, विवेक त्रिवेदी, संतोष पोद्दार, विशाल अग्रवाल, राजू यादव, राजू महतो, हरिशंकर सिंह, संजय चक्रवर्ती, राजू साहू, गब्बर, धनंजय सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं समस्त दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *