JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आम सभा संपन्न

Spread the love

बहरागोड़ा। प्रखंड के मानुषमुड़िया स्थित धूमकुड़िया भवन में बुधवार को मानुषमुड़िया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आम सभा हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद फूलमणि मुर्मू, मुखिया राम मुर्मू, बिधान मांडी,शिब चरण हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मौके पर विधायक ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि आज ग्रामीण महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। आजीविका कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ समाज में नेतृत्वकारी भूमिका भी निभा रही हैं। सभा में उपस्थित महिलाओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आजीविका के नए अवसरों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। वार्षिक आम सभा के माध्यम से महिला संकुल की अब तक की गतिविधियों, उपलब्धियों और आजीविका से जुड़े प्रयासों को एक-दूसरे के साथ साझा करने का बेहतरीन अवसर मिला।

कार्यक्रम में असित मिश्रा, पंचायत समिति सदस्या शुभ्रा महापात्र, अध्यक्ष मिरु बास्के,सालगे हांसदा, मंजु रानी,महाकुड़ गौड़,रानी सोरेन, गंगा रानी दे,पद्मीनी दे,अंजय माहतो विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख् + महिला समूहों के सदस्य उपस्थित थे। 00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *