JHAHIN/2014/58773

प्रेस फोटोग्राफर पार्थो चक्रवर्ती का असामयिक निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर

Spread the love

जमशेदपुर। वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर पार्थो चक्रवर्ती का गुरुवार सुबह इलाज के दौरान टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

टैगोर सोसायटी से व्यक्तिगत रूप से जुड़े पार्थो हरदिलअज़ीज़ और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे। उनका तकिया कलाम था – “नो साउंड, नो म्यूज़िक।”

पार्थो चक्रवर्ती के निधन से जमशेदपुर का मीडिया जगत अपूर्णीय क्षति का सामना कर रहा है। हिंदी दैनिक आज से अपना करियर शुरू करने वाले पार्थो ने विभिन्न अखबारों के लिए काम किया। वर्तमान में वे टाइम्स ऑफ इंडिया और आनंद बाजार पत्रिका से जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *