JHAHIN/2014/58773

श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में अमवस्या पूजा सपंन्न,उमड़ी भक्तों की भीड़

Spread the love

जमशेदपुर। श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर इस्ट प्लांट वस्ती में पावन कार्तिक माह के अमवस्या के अवसर पर रविवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह में मां काली का स्नान के पश्चात भव्य श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात् संध्या समय में मां दक्षिणेश्वरी काली की विधिवत्त पूजा अर्चना की गई। मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा में शामिल हो कर पूष्पांजलि दिया। वहीं भक्तों के बीच भोग का वितरण किया गया जो सोसमबार के सुबह तक जारी रहा। पूरोहित द्वारा पूजा संपन्न कराया गया।

इस मौके पर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने बताया गया कि प्रत्येक माह के अमवस्या तिथि को मां काली की नियमित पूजा का आयोजन किया जाता है साथ ही लोगों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया जाता है। लेकिन सनातन धर्म में कार्तिक माह को बड़ा पवित्र एवं महत्वपूर्ण माना जाता है। कई लोग तो पूरे माह नॉनवेज नहीं खाते है। इसलिए कार्तिक माह के अमवस्या के दिन मां काली पूजन वड़ा महत्व है। मंदिर कमिटी द्वारा विशेष व्यवस्ता की गई थी। हजारों श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गाय़। वहीं प्रत्येक शनिवार को भी नियमित रुप से मां की विशेष पूजा की जाती है। कमिटी द्वारा बस्ती के सभी लोगों द्वारा लगार सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में महासचिव उमाशंकर बेरा, संतोष सिंह,कमलेश राय, दीपक कुमार,प्रदीप कुमार,सुजीत कुमार,अविनाश प्रताप,अरुण प्रसाद, रोहित वर्मा, पवन सिंह और विवेक दत्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!