JHAHIN/2014/58773

कोडरमा में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर

Spread the love

कोडरमा । कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवादा और पुरनाडीह के समीप दो ट्रकों के बीच भीषण आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना की वजह एक चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!