गुवाहाटी। असम के दिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सुबह बड़ा हादसा टल गया। कोलकाता से साईरंग जा रही ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-साईरंग एक्सप्रेस सुबह करीब 06:54 बजे दिगारू स्टेशन पर पटरी से उतर गई।
रेलवे के अनुसार दूसरी ट्रेन को पास देने के लिए एक्सप्रेस को दिगारू स्टेशन पर लिया जा रहा था, तभी इसका इंजन और 5 कोच पटरी से उतर गए।
राहत की बात ये है कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के तुरंत बाद राहत और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। महाप्रबंधक समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
ताजा अपडेट
फंसे हुए सभी यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से साईरंग की ओर रवाना किया गया। ये स्पेशल ट्रेन सुबह 11:40 बजे दिगारू से रवाना हुई।
दिगारू स्टेशन पर UP और DOWN दोनों मेन लाइन को बहाल कर दिया गया है और ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया है। पटरी से उतरे कोचों को उठाने का काम जारी है।













Leave a Reply