बहरागोड़ा(हिमांशु करण): बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ के पूरी तरह सक्रिय होने से बीते दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जिससे खेत-खलियान पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं और सुवर्णरेखा नदी के तटीय गांवों—भातहंडिया, चित्रेश्वर, पाचांडो, रंगुनिया तथा भगाकुली—में खेतों में तीन से चार फीट तक पानी भर जाने से तालाब जैसा नजारा बन गया है। बीते दो दिनों में हुई 155 मिमी (23 सितंबर को 60.2 मिमी तथा 24 सितंबर को 80.5 मिमी) बारिश के कारण क्षेत्र में लगी धान और सब्जियों की फसलें पूरी तरह डूबकर सड़ने की कगार पर पहुंच गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अर्णव साइक्लोन का प्रभाव आगामी 27 सितंबर तक बना रहेगा। जिसको लेकर बहरागोड़ा के कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने किसानों को राहत देते हुए अपील की है कि जिन बीमित किसानों की फसल जलभराव से नष्ट हुई है, वे अविलंब टोल-फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके अपनी स्थिति की जानकारी साझा करें ताकि बीमा कंपनी के माध्यम से उन्हें समय पर उचित मुआवजा दिलाया जा सके।
बहरागोड़ा में ‘अर्णव’ साइक्लोन का कहर: धान व सब्जी की फसलें जलमग्न














Leave a Reply