बहरागोड़ा। प्रखंड क्षेत्र के खांडामौदा गांव में स्थित जियो का मोबाइल टावर पिछले कुछ दिनों से ठप पड़ा है, जिसके कारण गांव और आसपास के लगभग 5,000 उपभोक्ताओं को भारी नेटवर्क समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट व कॉलिंग सेवाएं पूरी तरह ठप होने से स्थानीय छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई भुगतान तथा आपातकालीन संपर्क बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं। डिजिटल दौर में रोजमर्रा के जरूरी काम अटकने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।वहीं उपभोक्ताओं ने जियो कंपनी के अधिकारियों और तकनीकी टीम से अविलंब टावर की मरम्मत करवाकर नेटवर्क व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।
खांडामौदा में जियो का टावर ठप होने से नेटवर्क गायब, उपभोक्ता परेशान














Leave a Reply