जमशेदपुर। डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस 2026 का आयोजन विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता गतिविधियों के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता, युवा सहभागिता तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देना रहा। एनएसएस दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर एनएसएस दिवस का स्मरण एवं महत्व रेखांकित किया गया।
विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया तथा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विचारों एवं सुझावों को प्रोत्साहित किया गया।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी एनएसएश युवा स्वयंसेवकों ने निर्धारित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को सामाजिक सेवा, अनुशासन, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मूल संदेश मैं नहीं, आप रहा, जो एनएसएश की सेवा, त्याग और सामुदायिक हित की भावना को प्रतिबिंबित करता है।













Leave a Reply