JHAHIN/2014/58773

आयुर्वेद चिकित्सक संघ: पीएन झा जिला अध्यक्ष, डॉ. एस.के. तिवारी संगठन मंत्री

Spread the love

 

जमशेदपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर गुरुवार को झारखंड आयुर्वेद चिकित्सक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला शाखा की बैठक साकची स्थित श्री बालाजी कंसल्टेंसी कार्यालय में डॉ. पीएन झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में हर माह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, नई नियुक्तियों तथा संगठन के विस्तार समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत भगवान धन्वन्तरी की पूजा-अर्चना से हुई। चिकित्सकों ने सामूहिक रूप से पूजा कर प्रदेश और देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार, प्राकृतिक एवं औषधीय संसाधनों के संरक्षण तथा जनस्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में प्रत्येक माह एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ मिल सके। साथ ही चिकित्सक हर माह बैठक कर चिकित्सा पद्धति से जुड़े विषयों और अपने अनुभवों को साझा करेंगे। संगठन के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर नई कमिटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष डॉ. पीएन झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नीना गुप्ता, महामंत्री डॉ. अजय किशोर, संगठन मंत्री डॉ. एसके तिवारी, प्रचार मंत्री डॉ. मनीष डोडिया, कोषाध्यक्ष डॉ. सुधांशु तथा सह-कोषाध्यक्ष डॉ. आशु को जिम्मेदारी दी गई। बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि जिला कमिटी का विस्तार अगली बैठक में किया जाएगा।​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!