गोलमुरी बैंक डकैती पर प्रबंधन का आधिकारिक बयान पुलिस जांच में पूरा सहयोग देगा बैंक
जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित केनरा बैंक की शाखा में हुई डकैती की घटना के बाद केनरा बैंक प्रबंधन, प्रधान कार्यालय बेंगलुरु की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। बैंक प्रबंधन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा बैंक की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मामले की वर्तमान में पुलिस जांच चल रही है और बैंक प्रबंधन जांच में संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग प्रदान कर रहा है।”
बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस घटना के बाद उसकी प्राथमिकता ग्राहकों की गिरवी रखी गई संपत्तियों और परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बैंक प्रबंधन ने कहा कि ग्राहकों के हितों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों से संयम बनाए रखने की अपील की है।
इसके साथ ही बैंक प्रबंधन ने शाखा और बैंक परिसर में लागू सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही है। बयान में कहा गया है कि बैंक अपने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा कर रहा है और समीक्षा के आधार पर आवश्यक सुरक्षा उपायों को जल्द लागू किया जाएगा।
गौरतलब है कि गोलमुरी स्थित केनरा बैंक शाखा में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोलकर बैंककर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी तथा लूटी गई रकम और अन्य संपत्तियों की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है।















Leave a Reply