जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में पिछले 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने नागरिक सुविधाओं की कमर तोड़ कर रख दी है। सबसे बदतर स्थिति बर्मामाइंस क्षेत्र की है, जहाँ जुस्को (JUSCO) के मुख्य पावर हाउस में बाढ़ जैसा पानी भर जाने के कारण पूरे बर्मामाइंस इलाके की बत्ती गुल हो गई है। भारी जलजमाव के चलते ग्रिड से बिजली की सप्लाई को पूरी तरह बंद करना पड़ा है, जिससे हजारों की आबादी अचानक घने अंधेरे और ब्लैकआउट की चपेट में आ गई है। जुस्को ग्राहक सेवा केंद्र मौन, नहीं मिल रही कोई सही जानकारीबिजली गुल होने के बाद जब परेशान उपभोक्ताओं ने जुस्को के ग्राहक सेवा केंद्र (Customer Care) पर संपर्क साधा, तो उन्हें निराशा ही हाथ लगी। कंपनी की ओर से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि बिजली की आपूर्ति कब तक बहाल हो पाएगी। पूछताछ करने पर ग्राहक सेवा केंद्र से केवल एक ही रटा-रटाया जवाब मिल रहा है कि “जब तक पावर हाउस से पानी पूरी तरह नहीं निकल जाता, तब तक बिजली सप्लाई शुरू करना मुमकिन नहीं है।” सटीक जानकारी न मिलने से स्थानीय उपभोक्ताओं में कंपनी के रवैये को लेकर भारी आक्रोश है। पुरानी गलती से नहीं ली सीख, एहतियात बरतने में नाकाम रही कंपनीमौसम विभाग (IMD) ने पहले ही झारखंड और जमशेदपुर के लिए भारी बारिश का गंभीर अलर्ट जारी किया था। ऐसे में 24 घंटे बेहतर नागरिक सेवा का दम भरने वाली कंपनी जुस्को के आपदा प्रबंधन और तैयारियों की पोल खुलकर सामने आ गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बर्मामाइंस पावर हाउस में जलजमाव की यह पहली घटना नहीं है; इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। इसके बावजूद कंपनी ने पुरानी घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को नजरअंदाज करते हुए आम जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया।ताजा रिपोर्ट मिलने तक पावर हाउस से पंपों के जरिए पानी निकालने का काम कछुआ गति से जारी है, और बर्मामाइंस की जनता इस उमस और जलजमाव के बीच अंधेरे में रहने को विवश है।
जमशेदपुर के बर्मामाइंस क जमशेदपुर: जुस्को पावर हाउस में भरा पानी, बर्मामाइंस में ब्लैकआउट; दावों की खुली पोल, अंधेरे में रहने को मजबूर जनता














Leave a Reply