बहरागोड़ा। शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर टी.पी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल, बहरागोड़ा में ‘रन फॉर डीएवी’ कार्यक्रम का अत्यंत उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ समाज में ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ अभियान का अलख जगाना था। इस दौड़ में विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अनुशासित जीवनशैली, स्वच्छता तथा बेहतर स्वास्थ्य का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान बापू के विचारों को नमन करते हुए प्राचार्य मुकेश कुमार ने कहा कि गांधी के स्वच्छता, अनुशासन और आरोग्य से जुड़े आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस आयोजन ने पूरे विद्यालय परिवार और स्थानीय समुदाय में स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति एक सकारात्मक ऊर्जा जागरूकता का संचार किया।
टी.पी.एस. डीएवी बहरागोड़ा में ‘रन फॉर डीएवी’ के जरिए महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि, ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ का दिया गया संदेश














Leave a Reply