JHAHIN/2014/58773

गांधी जयंती के अवसर पर 106वीं वाहिनी RAF में “स्वच्छता ही सेवा” एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

जमशेदपुर। गांधी जयंती के अवसर पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत 106वीं वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), सुंदरनगर, जमशेदपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वाहिनी परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी के कमांडेंट राजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी कौशल साधन गिरी, उप कमांडेंट  राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी कार्मिकों ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा वृक्षों के संरक्षण के लिए शपथ ली।

106वीं वाहिनी RAF द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वाहिनी का उद्देश्य स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!