बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। बहरागोड़ा थाना अंतर्गत राजलाबांध पंचायत के पाटपुर गांव में बीएसएनएल एक्सचेंज के समीप स्थित सुरेंद्र कुमार केसवानी उर्फ मुन्ना भाई के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए बेटी की शादी के लिए रखे गए करीब 6 तोला सोने के जेवरात और 2 हजार रुपये नकद उड़ा ले गए। वहीं मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक 2 दिसंबर को अपने बेटी के शादी के लिए गहना खरीद कर रखे थे । साथ ही अचानक तबीयत बिगड़ने से अपने परिवार के साथ गत 12 सितंबर से इलाज कराने के लिए कोलकाता गए हुए थे, और आज(सोमवार) घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला, जिसके बाद मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अपने स्तर से मामले की गहन छानबीन करने में जुट गई है।
बहरागोड़ा के पाटपुर में सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाये 6 तोला सोना और नकदी
















Leave a Reply