जमशेदपुर। मानगो ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग परिसर में जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से इस वर्ष भी भव्य श्री श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाएगा। पूजा को लेकर मंगलवार को संगठन के कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष जसवीर सिंह एवं महामंत्री मनीष सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी दी।अध्यक्ष जसवीर सिंह एवं महामंत्री मनीष सिंह ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना शुरू होगी। दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा, जो 18 सितंबर की शाम तक चलेगा।वहीं 19 सितंबर को शाम 7 बजे से भव्य भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुप्रसिद्ध भक्ति संगीत गायिका शहनाज अख्तर अपनी प्रस्तुति देंगी। 20 सितंबर 2026 को भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
ट्रांसपोर्ट नगर में 17 सितंबर से भव्य विश्वकर्मा पूजा, 19 को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या







Leave a Reply