JHAHIN/2014/58773

लगातार बारिश में ढही मिट्टी की दीवार, परिवार पर आफत

Spread the love

झाड़ग्राम । लगातार बारिश के बीच गुरुवार रात मिट्टी के घर की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। जामबनी के बांकेबेड़ इलाके में रात करीब नौ बजे हुए इस हादसे से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घर के भीतर मौजूद आसिदा बीबी समेत परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। दीवार ढहने के बाद परिवार के सामने अब सुरक्षित ठिकाने का संकट खड़ा हो गया है।

निम्न दबाव के असर से इलाके में लगातार बारिश हो रही है। इसी दौरान आसिदा बीबी के मिट्टी के मकान की एक दीवार अचानक गिर पड़ी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मकान की दूसरी दीवार में भी दरार पड़ गई है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने और दूसरी दीवार में दरार पड़ने से बारिश के बीच परिवार के लिए घर में रहना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!