खड़गपुर। दुर्गापूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तिरुवनंतपुरम नॉर्थ और संतरागाछी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 06081/06082 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-संतरागाछी-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ स्पेशल के परिचालन से दक्षिण भारत और पश्चिम बंगाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
06081 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-संतरागाछी स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। ट्रेन तिरुवनंतपुरम नॉर्थ से दोपहर 2.15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 1.45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में 06082 संतरागाछी-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 5 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन संतरागाछी से दोपहर 2.15 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 9.55 बजे तिरुवनंतपुरम नॉर्थ पहुंचेगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में इस पूजा स्पेशल ट्रेन का बालेश्वर और खड़गपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा। दुर्गापूजा के दौरान अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए इस विशेष ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा।













Leave a Reply