JHAHIN/2014/58773

मरीन ड्राइव सड़क हादसे में मृत दो युवाओं का हुआ अंतिम संस्कार

Spread the love

जमशेदपुर। 24 सितंबर की तड़के जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृत चार युवाओं में से सार्थक अग्रवाल एवं नमन गुप्ता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पार्वती घाट, बिष्टुपुर में किया गया। जबकि मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को देर शाम रांची के मुक्तिधाम में संपन्न हुआ था। शहर के लिए यह एक बड़ी हृदय विदारक घटना थी। इतनी कम उम्र में युवाओं का इस प्रकार असमय चले जाना  निश्चित रुप से अत्यंत दुखद और पूरे शहर के लिए पीड़ादायक है।

अंत्येष्टि कार्यक्रम में जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव शामिल हुए। उन्होंने दोनों दिवंगत युवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!