बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय ताड़ुआ, पारुलिया, घासपदा, कुमारडुबी सहित निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के कई गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वहीं सुबह प्रभाती कीर्तन, गीता-चंडी पाठ और ठाकुर जी के आह्वान के साथ शुरू हुआ। साथ ही दिनभर सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड ‘जयगुरु’ नाम संकीर्तन, पूजा-अर्चना और आरती-वंदना से गुंजायमान रहा। इस अवसर पथ मानुषमुड़िया आश्रम से आए मुख्य अतिथि देवेशानंद सरस्वती एवं शिवराम आचार्य ने निगमानंद जी के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। वहीं दोपहर में आयोजित महाप्रसाद का सैकड़ों भक्तों ने आनंद लिया और शाम को विदाई संगीत के साथ महोत्सव का समापन हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में मिहिर दे, गुणधर दत्ता, बंशीधर सोम, हिमांशु सोम सहित समस्त दे एवं दत्ता परिवार व ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ सदगुरु निगमानंद का पूर्णमासी सत्संग















Leave a Reply