झाड़ग्राम। समाजसेवा और मानवीय दायित्व की मिसाल पेश करते हुए ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 206वीं जयंती पर बिनपुर-2 चक्र की ओर से शनिवार को विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। अवर विद्यालय निरीक्षक प्रकाश नाथ की पहल पर आयोजित इस शिविर में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। झाड़ग्राम ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में 50 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने का संदेश दिया। शिक्षकों की बड़ी संख्या में भागीदारी से शिविर में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन के जरिए मानवता, सामाजिक जिम्मेदारी और जनकल्याण के प्रति शिक्षक समाज की प्रतिबद्धता भी सामने आई।
इस अवसर पर अवर विद्यालय निरीक्षक प्रकाश नाथ ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण मानवीय सेवा है। विद्यासागर की जयंती को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखकर उनके मानवतावादी आदर्शों को समाजसेवा से जोड़ने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में आगे आने की अपील की।
शिविर को सफल बनाने में एथेला जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक कौशिक चटर्जी ने सक्रिय सहयोग किया।















Leave a Reply