JHAHIN/2014/58773

छाईंचासोल में हार्वेस्टर व ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने वाले दो किशोर निरुद्ध, कबाड़ी खरीदार समेत 12 बैटरियां बरामद

Spread the love

 बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। बरसोल थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत छाईंचासोल गांव में हार्वेस्टर और ट्रैक्टरों से हुई बैटरी चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। वहीं पीड़ित सरोज रंजन करण सहित अन्य ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो किशोरों को गिरफ्तार किया। साथ ही पूछताछ में उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की कुल 12 बैटरियां बरामद की गईं तथा  चोरी का सामान खरीदने के आरोप में बहरागोड़ा के कालियाडींगा निवासी अनिल कन्दार को गिरफ्तार कर लिया गया है।सोमवार को पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर गिरफ्तार आरोपी और दोनों किशोरों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!