जमशेदपुर। 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में घाघीडीह मंडल के अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में कीताडीह आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविका लक्ष्मी सिन्हा एवं सहायिका रानी दीदी को शॉल ओढ़ाकर तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं बच्चों के बीच चॉकलेट, लड्डू एवं मिठाई का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मंडल कार्यक्रम संयोजक सह मंडल सदस्यता प्रभारी अशोक मिश्रा, मंडल महामंत्री धीरज सिंह (मुन्ना), मंडल उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह शेरा, सक्रिय एवम वरिस्ट सदस्य ज्ञानेंद्र कुमार सिंह(ज्ञानी सिंह),कुणाल पांडेय, राजकुमार दुबे, विवेक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















Leave a Reply