जमशेदपुर। टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में सोमवार को वार्षिक बोनस समझौता संपन्न हुआ। लगातार वार्ता के बाद प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति बनी। फलस्वरूप सौहार्दपूर्ण वातावरण में टाटा मोटर्स के जनरल ऑफिस में यूनियन एवं प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
इस वर्ष कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम ₹87,543 तथा औसतन ₹53,787 की राशि प्राप्त होगी। इस बार बोनस 14.03 प्रतिशत तय हुआ है, जबकि पिछले वर्ष यह 12.3 प्रतिशत था। सुपरनेशन के सदस्यों को ₹15,791 की राशि दी जाएगी। लगभग 8,000 कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा, अप्रेंटिस के तहत प्रत्येक वर्ष 151 लोगों का नियोजन किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप पूर्ण होने के बाद उन्हें डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा और तत्पश्चात स्थायीकरण किया जाएगा।
बोनस वार्ता में यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह शामिल थे। वहीं, प्रबंधन की ओर से ऑनलाइन भागीदारी करने वालों में सीएचआरओ डी.पी. नाम्बियार, वीपी ऑपरेशन विशाल बादशाह, प्लांट हेड अनुराग छारिया, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय समेत अन्य पदाधिकारी
















Leave a Reply