जमशेदपुर। गोविंदपुर जलापूर्ति योजना अंतर्गत पिछले 3 दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहने के कारण लगभग 21 पंचायतों की 2 लाख से अधिक की ग्रामीण आबादी भीषण पेयजल संकट से जूझ रही है। प्रचंड जनसमस्या और ग्रामीण क्षेत्रों में मचे हाहाकार को देखते हुए मंगसवार को पंचायत प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि पिछले 3 दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहने के बावजूद पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चापाकल और अन्य पारंपरिक जल स्रोत भी मांग पूरी करने में असमर्थ हैं, जिससे हर तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल नहीं की गई और संचालन व्यवस्था में गुणात्मक सुधार नहीं हुआ, तो जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से डॉ. परितोष सिंह ,कुसुम पूर्ति (जिला परिषद सदस्य),शिव हंसदा (उप प्रमुख)
राखी सिंह सरदार ,रणजीत कुमार (मुखिया),सतवीर सिंह बग्गा, रैना पूर्ति,मनोज यादव,रवि कुरली (पंचायत समिति सदस्य)
विभा सिंह,कृष्ण सैंडिल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल थे।








Leave a Reply