बहरागोड़ा (हिमांशु करण)। पूरनापानी पंचायत के करकटा गांव में गुरुवार की रात्त में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण अपने घर के आंगन में बैठी स्वास्थ्य सहिया कल्पना मंडी को अचानक एक अत्यधिक जहरीले सांप ने पैर में डंस लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और घटना के तुरंत बाद बदहवास परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहरागोड़ा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के उपरांत ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात शुकवार को पुलिस प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद जब मृतका का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव करकटा लाया गया। वहीं शव देखते ही मृतका के पति, उनके दोनों मासूम बेटों और अन्य सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया तथा इस हृदयविदारक घटना से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में गहरा शोक की लहर है।
सर्पदंश से महिला की दर्दनाक मौत, सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम















Leave a Reply