जमशेदपुर। बोनस समझौते के उपरांत टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत दौर लगातार जारी है। इस क्रम में शनिवार को टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन, प्लांट वन तथा फाइव थाउजेंड विभाग में यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया गया। अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंटकर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का डिवीजन के कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान ट्रेनिंग के प्रशिक्षुओं ने भी अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया।
मौके पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि आप सबों का स्नेह , प्यार और एकजुटता यूनियन को मजदूरहित में फैसले करने के लिए बाध्य करता है। यही कारण है संशय के बीच बोनस में भी अच्छा परिणाम निकलकर सामने आया । उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मजदूर हित में और भी अच्छा तब होगा जब हम एकता बनाए रखेंगे। वहीं महामंत्री आरके सिंह ने बोनस के बारीकियों को समझाया तथा कहा कि टाटा मोटर्स में 8000 हजार कर्मचारियों को बोनस का लाभ दिलाने के साथ नये बच्चों को कंपनी में प्रवेश का रास्ता निकाला गया है। आने वाले दिनों में हम और भी नये रास्ते बनाएंगे जब सब एक साथ और एकजुट रहेंगे।
















Leave a Reply