टाटानगर। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के नवनियुक्त इमरजेंसी ऑफिसर सह क्षेत्रीय प्रबंधक नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें रेल सिविल डिफेंस के वर्तमान कार्यों की जानकारी देने के साथ भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
पूर्व सिविल डिफेंस अधिकारी सह क्षेत्रीय प्रबंधक समीर सौरभ के स्थानांतरण के बाद नीतीश कुमार को रेल सिविल डिफेंस के नए इमरजेंसी ऑफिसर सह क्षेत्रीय प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।















Leave a Reply