रेलवे बोर्ड स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा, जल्द संभाल सकते हैं चक्रधरपुर मंडल की कमान
जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। मंडल के वर्तमान मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब नीरज कुमार वर्मा को चक्रधरपुर रेल मंडल का नया डीआरएम बनाए जाने की जानकारी सामने आईBig ब्रेकिंग
चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया का तबादला, नीरज कुमार वर्मा होंगे नए डीआरएम
रेलवे बोर्ड स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा, जल्द संभाल सकते हैं चक्रधरपुर मंडल की कमान
जमशेदपुर/चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। मंडल के वर्तमान मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब नीरज कुमार वर्मा को चक्रधरपुर रेल मंडल का नया डीआरएम बनाए जाने की जानकारी सामने आई है।
तरुण हुरिया ने 28 दिसंबर 2024 को चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम का पदभार संभाला था। वे भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियर सेवा (IRSME) के 1993 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें रेलवे में लगभग तीन दशक का अनुभव है। चक्रधरपुर मंडल में उनके कार्यकाल के दौरान रेल परिचालन, यात्री सुविधाओं, आधारभूत संरचना के विकास और रेलवे से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर काम किया गया।
चक्रधरपुर रेल मंडल दक्षिण पूर्व रेलवे के महत्वपूर्ण मंडलों में शामिल है। इस मंडल के अंतर्गत टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा समेत कई प्रमुख रेलवे स्टेशन आते हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां यात्री ट्रेनों के साथ-साथ मालगाड़ियों का परिचालन भी काफी महत्वपूर्ण है।
ऐसे में नए डीआरएम नीरज कुमार वर्मा के सामने रेल परिचालन को और बेहतर बनाने, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, रेलवे स्टेशनों के विकास तथा लंबित परियोजनाओं को गति देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।













Leave a Reply