खड़गपुर। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर स्थित मुख्य अस्पताल के ब्लड सेंटर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कई रक्तदाताओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस सामाजिक पहल में योगदान दिया।
इस अवसर पर रक्तदाताओं के मानवीय प्रयासों और उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में पैथोलॉजी एवं ब्लड बैंक विभाग के सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी (एडीएमओ) देबब्रत चटर्जी उपस्थित रहें ।
शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भूमिका और चिकित्सा टीम के प्रयासों को रेखांकित किया गया। आयोजकों ने संदेश दिया कि रक्त की प्रत्येक बूंद किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
खड़गपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित













Leave a Reply